भीलवाड़ा: SP के ड्राइवर पर बहन को पैतृक संपत्ति से बेदखल करने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप
भीलवाड़ा। एक तरफ सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में महिला सशक्तिकरण की मुहिम और मिशन को अमलीजामा पहनाने में जुटे हैं, तो दूसरी ओर इस मुहिम को जमीन पर उतारने वाले बड़े अफसरों के मातहत और उनके ड्राइवर ही कानून का खुलेआम मखौल उड़ा रहे हैं। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में खाकी के रसूख के दुरुपयोग और पारिवारिक उत्पीड़न का ऐसा ही एक गंभीर मामला सामने आया है