घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में कान्हावाड़ी जोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी में कान्हावाड़ी जोड़ पर रविवार रात करीब 8 बजे अज्ञात वाहन ने राहगीर बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी में कान्हावाड़ी जोड़ पर अज्ञात वाहन ने राहगीर बुजुर्ग घोड़ाडोंगरी निवासी चंद्रभूषण बाजपाई 70 साल को टक्कर मार दी।