घोड़ाडोंगरी: पुलिस चौकी के सामने घोड़ाडोंगरी पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान
घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के सामने शनिवार शाम को घोड़ाडोंगरी पुलिस ने यातायात जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने का कार्य किया गया। इसके साथ यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया।