घोड़ाडोंगरी: सीएचसी घोड़ाडोंगरी में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत नसबंदी शिविर का किया गया आयोजन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 52 महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के पूर्व महिलाओं का महिला डॉक्टर कविता कोरी द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। घोड़ाडोंगरी बीएमओ डॉ संजीव शर्मा ने शनिवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 52 महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन किया गया।