घोड़ाडोंगरी: कालीमाई में एक युवक के साथ की गई मारपीट, पाथाखेड़ा पुलिस ने घायल युवक का कराया मेडिकल
घोड़ाडोंगरी तहसील के कालीमाई में एक युवक से एक व्यक्ति ने मारपीट की। पाथाखेड़ा पुलिस ने घायल युवक का रविवार दोपहर करीब 3 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। पाथाखेड़ा से मिली जानकारी के अनुसार कालीमाई में दीपक पाटील के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट की। घायल युवक ने पाथाखेड़ा पुलिस चौकी पहूंचकर शिकायत की। घायल युवक का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया गया।