घोड़ाडोंगरी: सूखाढाना गांव के पास 2 बाइकों के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दंपति हुए घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
घोड़ाडोंगरी तहसील के सूखाढाना गांव के पास रविवार दोपहर करीब 2 बजे 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घायल दंपति को राहगीरों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार सूखाढाना गांव के पास 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति सड़कवाड़ा गांव निवासी भिखरीलाल सलाम एवं उसकी पत्नी सुनीता सलाम घायल हो गए।