राशमि: राशमी झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में हुआ विशेष श्रृंगार, संध्या आरती से पहले अरावली तलहटी स्थित मंदिर में
कस्बे में अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित प्राचीन झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। संध्या आरती से पूर्व हुए इस आयोजन में पूरे मंदिर परिसर को फूलों और दीपों से सजाया गया। यह श्रृंगार पुजारी राकेश गिरी गोस्वामी के सानिध्य में शिव भक्त ऋषि खटीक और विजय कीर ने पूरे विधि-विधान से भगवान का श्रृंगार संपन्न करवाया।