सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण कर दिलाई शपथ
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने कैम्प कार्यालय पर शनिवार सुबह 10:00 बजे गरिमापूर्ण समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा देश की सेवा के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।