पटरानी साड़ी शोरूम पर उपभोक्ता फोरम का बड़ा फैसला, ग्राहक को मिलेंगे ₹19,700
छतरपुर। पन्ना नाका स्थित पटरानी साड़ी शोरूम के संचालक को उपभोक्ता फोरम ने सेवा में कमी और अनुचित व्यवहार का दोषी मानते हुए ग्राहक राहुल चौरसिया के पक्ष में फैसला सुनाया है।
मामले के अनुसार, ग्राहक ने ₹4,700 की साड़ी खरीदी थी, जिसमें खराबी मिलने पर संचालक ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और अभद्र व्यवहार किया।
उपभोक्ता फोरम ने आदेश दिया है कि शोरूम संचालक 45 दिनों के भीतर ग्राहक को ₹4,700 साड़ी की कीमत, ₹10,000 मानसिक परेशानी एवं सेवा में कमी के लिए और ₹5,000 वाद व्यय के रूप में भुगतान करे।
कुल ₹19,700 का भुगतान करना होगा।