बासोदा: विधायक हरि सिंह रघुवंशी का औचक निरीक्षण, बस स्टैंड पर खामियां मिलने पर अफसरों को फटकार
बासौदा नगर की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने शनिवार शाम करीब 4 बजे विधायक हरि सिंह रघुवंशी एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने प्रशासनिक अमले के साथ महाराणा प्रताप बस स्टैंड और सुभद्रा देवी कन्या महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। बस स्टैंड पर प्याऊ बंद मिलने और गंदगी देख विधायक ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल शुद्ध ठंडे