दीपावली की रोशनी से जगमगाएगा अनूपगढ़ का मुख्य बाजार! 🪔✨
दीपावली के पावन पर्व को देखते हुए आज मुख्य बाजार स्थित कनॉट पैलेस चौराहे पर पूरे बाजार की भव्य सजावट एवं सौंदर्यीकरण की तैयारियों का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि मोहित छाबड़ा एवं पार्षद सन्नी धायल ने पूरी टीम के साथ बाजार की सजावट की तैयारियों का जायजा लिया।
इस बार अनूपगढ़ के बाजार में आकर्षक लाइटिंग, झालरों एवं विशेष सजावट के माध्यम से एक नया रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दीपावली अनूपगढ़ के मुख्य बाजार में कुछ नया और खास देखने को मिलेगा। हमारा प्रयास है कि त्योहार की खुशियां पूरे शहर में रोशनी और उत्साह के साथ नजर आएं।
Anupgarh, Ganganagar | Oct 31, 2026