घाटमपुर: घाटूखेड़ा में वर्चस्व की रंजिश में युवक की हत्या, गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने कबूला जुर्म
बिधनू के घाटूखेड़ा में वर्चस्व की रंजिश में चारपाई पर सोते वक्त अवनीश यादव की हत्या कर दी गई थी।थाना प्रभारी ने सोमवार दोपहर 2बजे बताया हत्यारोपी शिवम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।आरोपी ने बताया कि घटना के तीन दिन पहले अवनीश यादव ने आरोपी से झगड़ा किया था। रंजिश में आरोपी ने युवक की हत्या कर दी।