घाटमपुर: पतारा में सड़क पर लड़ रहे आवारा सांडों ने महिला को उठाकर पटका, उपचार के दौरान हुई मौत
घाटमपुर के पतारा में सड़क पर लड़ रहे आवारा सांडों ने सुनीता नाम की महिला को उठाकर पटक दिया।वह प्रतिदिन की तरह बैजनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रही थी।थाना प्रभारी ने रविवार रात 9 बजे बताया घायल सुनीता को सीएचसी ले जाया गया,जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया,जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।कैटल कैचिंग दस्ते को सूचना दी गई है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है