गांगड़तलाई: सल्लोपाट क्षेत्र में युवती के अपहरण का मामला दर्ज
सल्लोपाट थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में पिता ने बताया कि उसकी पुत्री को जयंती पुत्र गवला एवं गवला नामक व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। घटना के बाद से युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया है।