हरलाखी: कमलावरपट्टी गांव में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, 8 लोग हुए जख्मी।
हरलाखी के कमलावरपट्टी गांव में डीजे बजाने से रोकने पर पंचायती के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से 8 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमगांव में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थाने में दोनों पक्षों से आवेदन दिया गया है।