हरलाखी: सोनई नहर के निकट खिरहर पुलिस ने 104 बोतल शराब व बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना पुलिस ने सोनई नहर के निकट वाहन चेकिंग के दौरान 104 बोतल शराब बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार धंधेबाज नेपाल के धनुषा जिला के बेरिया गांव के छोटू कुमार यादव बताये गये। यह करवाई खिरहर थाना के पुअनि नगेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बलो के जवानों ने की है।