लालगंज: जयकर कलां गांव के पास आपसी विवाद में युवक की पिटाई कर नहर में फेंकने का आरोप, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्का जाम
लालगंज के जयकर कलां गांव के पास आपसी विवाद में युवक की पिटाई कर उसे नहर में फेंकने का आरोप का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान सीएचसी लालगंज में मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों के साथ ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे दुबार लालगंज मार्ग पर पुलिस चौकी के सामने करीब 3 घंटे तक चक्का जाम कर दिया।