बोकारो जिले के भतुआ दामोदर नदी के पास मंगलवार को मिट्टी खोदकर बालू के अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है।बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर खनन विभाग ने अवैध उत्खनन के खिलाफ छापेमारी किया।समय लगभग साढ़े चार बजे खनन विभाग के अधिकारी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर यह छापेमारी की गई है।इस दौरान भारी मात्रा में बालू जब्त की गई है।