कुंडम: पडरिया रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, घायल, मामला दर्ज
कुंडम थानांतर्गत पडरिया रोड में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया।वही घायल को इलाज के लिए असप्ताल में भर्ती किया गया।वही पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।जहा घायल रमेश चौधरी ने बताया की वह काम से बाइक से कुंडम जा रहा था।वही पडरिया रोड में बाइक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।