श्रीनगर: वर्षों से फरार तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
श्रीनगर थाना पुलिस ने शनिवार को एक बजे गुप्त सूचना के आधार पर फरयानी गांव में छापामारी कर वर्षों से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों की पहचान फरयानी गांव निवासी कोकाय ऋषि के पुत्र सूरज ऋषि, राजदेव ऋषि एवं रूदल ऋषि के रूप में हुई है। तीनों के विरुद्ध जीआर संख्या 2894/15 के तहत वारंट जारी था।