पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट: दामाद की हत्या के आरोप में सास, पत्नी और साला गिरफ्तार, भेजे गए जेल
ससुराल में दामाद की हत्या के आरोप में सास के साथ साला और पत्नी को पोड़ैयाहाट पुलिस ने शुक्रवार को डांडे मोड से गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि बिहार के भागलपुर जिला के सनौर थाना क्षेत्र के भिट्टी गांव निवासी अभिषेक सिंह की डांडे मोड स्थित ससुराल में शिव रात्रि की रात हत्या हो गई थी।