टीकमगढ़: मतोली गांव में जहरीला पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के मातोली गांव में सोमवार को एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर दिया। व्यक्ति का नाम नारायण सिंह बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने घर पर था इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन व्यक्ति को जिला अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है ।