गावां: बेमौसम बारिश से जेठुआ फसल को हो रहा है नुकसान
Gawan, Giridih | May 8, 2026 गावां प्रखंड क्षेत्र में इन दिन लगातार एक दिन छोड़ कर एक दिन गर्जन के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के सपने पर पानी फेर दिया है। बेमौसम पानी और ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा जेठुआ सब्जी को नुकसान पहुंचा है। किसान इन दोनों फसल को बेच कर अपनी जरूरत को पूरा किया करते हैं।