मंझनपुर: गुरौली गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना काल, ईंट भट्ठे से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
गुरौली के रहने वाले सूरज की मंगलवार को समय 3 बजे एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब सूरज जुगराजपुर स्थित ईंट भट्ठा से मजदूरों के साथ ट्रैक्टर में ईंट लादकर दाई का पूरा की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर की रफ्तार तेज थी और गुरौली गांव के पास अनियंत्रित होकर सूरज ट्रैक्टर से गिर गया था। जिससे उसकी मौत हुई है।