हमीरपुर: पूरे परिवार का अपहरण कर महिला की हत्या के मामले का एसपी ने किया खुलासा, सगा भाई निकला बहन का हत्यारा
बुधवार की दोहपर 1 बजे एसपी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 21 सितंबर की रात कानपुर के गुजैनी से चित्रकूट दर्शन को चले सूरज यादव के परिवार को चलती कार में जान से मारने की कोशिश करने वाले भाड़े के हत्यारे थे। इस घटना में मारी गई सूरज की पत्नी अमन उर्फ मीनू के भाई धर्मेंद्र ने पूरे परिवार के खात्मे की सुपारी दी थी। दस लाख में सौदा तय हुआ था।