हमीरपुर: मुख्यालय स्थित मेरापुर के रहुनिया तालाब की सफाई व सुंदरीकरण न होने से आधा दर्जन से अधिक लोग बुखार से बीमार पड़े
बुधवार की सुबह 9 बजे स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यालय के मेरापुर स्थित रहुनिया के लोग आजकल तालाब में भरी गंदगी से परेशान हैं। मेरापुर स्थित रहुनिया के लोगों ने तालाब की सफाई व सुंदरीकरण की मांग स्थानीय लोगों ने की।तालाब में बनाया गया नाला मलबे से जाम होने से जल निकासी बंद पड़ी है।