हमीरपुर: मुख्यालय में चौरादेवी मंदिर के अतीत में छुपा हजारों साल का रहस्य, इंसानों के साथ चमगादड़ भी हैं देवी माँ के भक्त
बुधवार की सुबह 8 बजे मंदिर के पुजारी से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यालय स्थित मां चौरा देवी मंदिर का इतिहास एक हजार साल से भी पुराना है। माता ने ब्रिटिश अधिकारी की पत्नी को सपने में दर्शन दिए थे। जिसके बाद अंग्रेजी फौज इस जगह पर पहुंची थीं। मुख्यालय के यमुना व बेतवा नदी के बीच चौरादेवी माता मंदिर आज भी अपनी भव्यता को संजोए है।