हमीरपुर: सजेती थाना क्षेत्र के दुर्गा देवी मंदिर के पास सड़क हादसे में महोबा के बैंक मैनेजर की मौत
मंगलवार की देर शाम 8 बजे अस्पताल से मिली जा जानकारी के अनुसार कानपुर सागर हाईवे पर स्कूटी सवार बैंक मैनेजर की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। मूलरूप से जनपद महोबा के निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र वर्मा पुत्र राजाराम वर्मा कानपुर नगर के सजेती कस्बे की बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।