हमीरपुर: जिलाधिकारी ने हरौलीपुर पाइप पेयजल योजना का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बुधवार की दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित हरौलीपुर ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना का औचक रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम यमुना नदी पर बने इंटेक पंप हाउस का निरीक्षण किया तथा कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत बातचीत की इसके बाद उन्होंने प्रोजेक्ट के अंतर्गत निर्मित इकाइयों का निरीक्षण किया।