कुर्था: राजेपुर में ऑपरेशन विधि पालक के तहत स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक
Kurtha, Arwal | Aug 20, 2026 बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन विधि पालक’ अभियान के तहत युवाओं एवं स्कूली बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को राजकीय मध्य विद्यालय, राजेपुर, मानिकपुर थाना क्षेत्र में महिला पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।