गुना तहसील के पगारा गांव में संचालित विपशयना केंद्र पर 23 नवंबर को कार्यक्रम हुआ। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। केंद्र संचालक ने बताया, दिल्ली से आए डॉक्टर सुभाष सेठी ने सभी को योग ध्यान और शांति पाने के केंद्र पर तरीके बताएं। वही ज्ञान की संपूर्ण क्रियाएं कराई गई और फायदे बताए गए। इस दौरान लोगों की जिज्ञासा और प्रश्नों के जवाब देकर पूरी जानकारी दी गई।