मंडला: त्रिवेणी संगम घाट महाराजपुर में जमी मिट्टी हटाने की मांग, जनसुनवाई में दिया गया आवेदन
Mandla, Mandla | Apr 28, 2026 जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल त्रिवेणी संगम घाट की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से सुधार की मांग उठाई है। इस संबंध में 28 अप्रेल को एक बजे जनसुनवाई में कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा गया। आवेदन में बताया गया कि त्रिवेणी संगम घाट मंडला जिले का प्रमुख तीर्थ स्थल है, जहां आसपास के जिलों के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।