वैशाली: जयनारायण राय निर्विरोध चुनी गये मझौली पंचायत के उपमुखिया ।
प्रखंड मुख्यालय के लिक्ष्वि सभागार में हुई उपमुखिया के चुनाव में जयनारायण राय को निर्विरोध चुनी गई। निर्विरोध चुने जाने के बाद उपमुखिया को रंग-गुलाल लगाकर खुशी मनायी। उपमुखिया चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में बीडीओ अंजनी कुमार शामिल हुए। उपमुखिया चुनाव को लेकर एकमात्र प्रत्याशी के तौर पर जयनारायण राय ने नामांकन पर्चा भरा था।