कुटुंबा: लंबे समय से फरार चार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट पर रिसियप पुलिस की कार्रवाई
रिसियप थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के मिश्र करमा गांव में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दीपक भूईंया, अरुण भूईंया, रामजी भूईंया और मुखलाल भूईंया के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों को उनके घर से गिरफ्तार किया।