पटियाली: गंजडुंडवारा पुलिस ने ग्राम बरा मार्ग से जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त को पकड़ा, तमंचा व कारतूस बरामद
कासगंज के गंजडुण्डवारा थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी सर्वेश पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम बरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसे ग्राम बरा मार्ग से पकड़ा। तलाशी में एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई गई। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।