शिवहर: जिला परिषद कार्यालय शिवहर में डीडीसी ने मनरेगा के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश
डीडीसी अतुल कुमार वर्मा ने जिला परिषद कार्यालय में मनरेगा के अधिकारियों के साथ बैठक की है. बैठक में उन्होंने बताया कि जिले में मनरेगा से चल रही धरातल पर कार्यों की समीक्षा की गई है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कार्य में विलंब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वहीं अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन कार्यों की जांच किया जाए और रिपोर्ट हमे सौंपे।