शिवहर: नगर सभापति ने जगदीश नंदन पथ का किया निरीक्षण, जल निकासी को लेकर दो पंपिंग सेट कराए उपलब्ध
शिवहर जिला में आज मानसून की पहली भारी बारिश हुई है. भारी बारिश से जगदीश नंदन पथ पूरी तरह से जलमग्न हो गया है. जगदीश नंदन पथ पर करीब दो से तीन फीट पानी का बहाव हो रहा है. जिससे पैदल आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है. नगर सभापति ने जल निकासी को लेकर दो पंपिंग सेट उपलब्ध कराया है. निरीक्षण कर जल्द से जल्द जमाव की समस्या दूर कर आवागमन बहाल करने का निर्देश दिया है।