शिवहर: शिवहर जिला में मॉनसून की पहली भारी बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के लिए वरदान साबित हुआ बारिश
शिवहर जिला में आखिर लंबे समय के बाद आज मॉनसून ने दस्तक दे दी है. मॉनसून दस्तक देने की साथ ही जिले में 4 घंटा लगातार भारी बारिश हुई है. भारी बारिश से मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया है. खेतों में घुटने भर पानी लगने से किसानों के लिए मॉनसून की पहली बारिश वरदान साबित हो रही है. जिले में चार घण्टा से लगातार हो रही बारिश से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है।