शिवहर: समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम ने जिला स्तरीय समन्वय समिति का किया बैठक, दिए कई दिशा निर्देश
समाहरणालय में डीएम पंकज कुमार ने जिला स्तरीय समन्वय समिति का बैठक किया है. बैठक में कुल 18 विभागों द्वारा अगले 1 वर्ष में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. जिसमें मुख्य रूप से खेल विभाग द्वारा प्रत्येक पंचायत में खेल हेतु क्लब का गठन, प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, खेल मैदान हेतु भूमि का चयन अथवा अधिग्रहण शामिल है।