हुज़ूर: हथियारों के पीछे ड्रग्स की साजिश! भोपाल में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Aug 6, 2025 भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। आरोपी अंकित कहार और अमन दहिया से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हथियार दिल्ली-नोएडा से ड्रग्स सप्लाई करने वाले अमन के जरिए मंगवाया गया था|