हुज़ूर: ₹5000 का कर्ज बना मौत की वजह! भोपाल में 30 वर्षीय युवक ने खाया जहर, तीन लोगों पर गंभीर आरोप
Huzur, Bhopal | Aug 6, 2025 भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में 30 वर्षीय प्रदीप अहिरवार ने सल्फॉस खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने तीन लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटे ने केवल 5000 रुपए कर्ज लिया था, लेकिन आरोपी 35 हजार रुपए ब्याज सहित मांग रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे|