तेंदूखेड़ा: जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रौंड का निरीक्षण, कई अव्यवस्थाएं सामने आईं
तेंदूखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रौंड का जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह ने बुधवार की शाम 6 बजे ओचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है।जनपद उपाध्यक्ष ने बताया कि मरीज को भर्ती होने वाले बाढ़ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जिसकी चलते मरीजों को अस्पताल की गैलरी में भर्ती करना पड़ रहा ह।