रहटगांव: रहटगांव में जनविश्वास शिविर आयोजित, 213 आवेदन मिले; हितग्राहियों को लाखों की सहायता।
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आज 23 अक्टूबर 11 से 4 बजे तक रहटगांव के शासकीय एल.एन. पालीवाल हाई स्कूल परिसर में क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया, वहीं ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश दिए गए।