कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला आलदरम्यान निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया, अवैध धारदार हथियार बरामद
Kairana, Shamli | Nov 11, 2026 कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जहानपुरा रोड पर एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देख फरार होने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनय उर्फ अविनाश उर्फ बरसाती निवासी मोहल्ला आलदरम्यान कैराना बताया।