करछना: माही गांव में बौद्ध महोत्सव में भगवान बुद्ध के प्रचारक प्रदीप माही को श्रद्धांजलि देकर मूर्ति का अनावरण
करछना तहसील क्षेत्र के माही ग्राम सभा में रविवार दोपहर 1 बजे करीब विशाल बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद भगवान बुद्ध के प्रचारक एवं समाजसेवी स्वर्गीय प्रदीप माही को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मूर्ति का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि एडवोकेट जेएस कश्यप,एमएलसी मानसिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।