करछना: देवरी कला गांव में माफियाओं द्वारा अवैध खनन, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
प्रयागराज के यमुनानगर करछना क्षेत्र का एक वीडियो आज रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,स्थानीय लोगों द्वारा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है,लोगों के मुताबिक माफियाओं द्वारा रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन से मिट्टी का खनन किया जा रहा है,जबकि तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं।