करछना: गढ़वा कला एवं ढोंलीपुर में अवैध मिट्टी खनन की जांच के लिए उप जिलाधिकारी करछना और राजस्व की टीम पहुंची
करछना में सरकार द्वारा कचरी पावर प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण किया गया है। जिस पर बीते कई महीनो से माफियाओं के द्वारा अवैध मिट्टी खनन पर बेचने का काम किया जा रहा है। रविवार को अवैध खनन की खबर पब्लिक ऐप पर प्रमुखता से प्रकाशित की गई। सोमवार दोपहर 2 बजे करीब उप जिलाधिकारी एवं राजस्व की टीम शिकायत वाले स्थान पर पहुंचे। मौके पर मिट्टी लदे दो गाड़ी को किया सीज।