करछना: डीहा ग्राम सभा में गाली-गलौज करने से मना करने पर शराबी युवक ने एक युवती के साथ की मारपीट, फोड़ा सिर
करछना थाना क्षेत्र के डीहा ग्राम सभा में रविवार सुबह 11:30 बजे करीब शराब का सेवन करने के बाद गांव के ही गांव के ही कमलेश कुमार पुत्र दीना घर पहुंचा और पड़ोसियों से गाली गलौज करने लगा। जिस पर पड़ोस के रहने वाली युवती नेहा ने विरोध किया तो उक्त शराबी युवक डंडे से मारकर युवती का सिर फोड़ दिया। पीड़िता ने करछना थाने पर पहुंचकर नाम जद तहरीर देकर शिकायत किया है।