बदायूं: हथनी भूड़ गांव में झगड़े का बचाव करने पर चार लोगों ने मां-बेटे को लाठी व डंडे मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 10, 2025 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के हथनी भूड़ गांव में झगड़े का बीच बचाव करने पर चार लोगों ने मां धनदेवी पत्नी रामेश्वर व बेटे वीरेश पुत्र रामेश्वर को लाठी डंडा ईट मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल धनदेवी और वीरेश का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।