जिला जेल में बंद एक हिस्ट्रीशीटर के पास से मोबाइल मिलने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में जेल बैरक की तलाशी के दौरान मोबाइल और चार्जर बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, अजयराज सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर ईश्वर सिंह और उसके सहयोगी की सेल से यह मोबाइल मिला, जिसे भगवान की तस्वीर के पीछे छुपा रखा था।